नंबर 1 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ही भारत का सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक में लगभग 3 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इस बैंक की 17000 हजार शाखाएँ और 27000 हजार एटीएम देश में मौजूद हैं। इस बैंक की संपत्ति 2 नील 78 खरब रुपए की मालिक है।
नंबर 2 : कारपोरेशन बैंक
इस बैंक का मुख्यालय भारत के मंगलौर शहर में मौजूद है। इस बैंक की देश में 2600 शाखाओं के साथ साथ 3040 एटीएम भी मौजूद हैं। इस बैंक का उपयोग आम लोगों द्वारा कम लेकिन बड़े बड़े उद्योगपतियों द्वारा ज्यादा किया जाता है। इस बैंक की कुल संपत्ति 22 खरब 97 अरब रुपए है।
नंबर 3 : ICICI bank
इस बैंक का मुख्यालय मुंबई में इस्थित है। ये भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंको में से एक है। वर्तमान में इस बैंक की संपत्ति 1 नील 23 अरब रुपए है। देश भर में इस बैंक की 4500 से भी ज्यादा शाखाएँ और 14000 हजार से भी ज्यादा एटीएम मौजूद हैं।
नंबर 4 : पंजाब नेशनल बैंक
भारत के सबसे भरोसेमंद और बड़े बैंको में चौथे स्थान पर आता है पंजाब नेशनल बैंक। इस बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में मौजूद है। इस बैंक की इस्थापना लाला लाजपत राय द्वारा सन 1894 में की गई थी। ये भारत का सबसे पुराने और विशेष बैंको में से एक है। इस बैंक की देश में 6937 शाखाएँ और 10000 से भी ज्यादा एटीएम मौजूद हैं। इस बैंक की संपत्ति 78 खरब 97 अरब रुपए है।
नंबर 5 : बैंक ऑफ बड़ौदा
इस बैंक को सन 1906 में महाराज सयाजीराव गायकवाड़ III द्वारा इस्थापित किया गया था। सम्पति के आधार पर ये भारत का चौथा सबसे बड़ा बैंक है। साल 2017 के आकड़ो के मुताबिक इस बैंक की देश में 9583 शाखाएँ मौजूद हैं। बैंक के 10442 एटीएम पूरे देश में मौजूद हैं। सरकार ने विजया बैंक , देना बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा को जोड़ने की घोषणा कर दी है जिससे ये बैंक और भी बड़ा हो जाएगा। ये बैंक करीब 1 नील 48 खरब रुपयों का मालिक है।