Ser Buzz

Business And Share Market

Menu
  • Home
  • Business
  • Invesment
  • Make Money
  • Share Market News
  • Share Market Tips
  • Yojana
Menu
भारत में टॉप 5 हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

भारत में टॉप 5 हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

Posted on October 18, 2021October 15, 2021 by admin

भारत में टॉप 5 हेल्थ इंश्योरेंस प्लान – हर कोई चाहता है कि जब उसे कोई बीमारी हो तो उसमें होने वाला खर्च उसे न वहन करना पड़े। यही वजह है कि देश में पिछले कुछ सालों में हेल्थ इंश्योरेंस की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है और इसकी वजह से हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कई नई कंपनियां भी मार्केट में आई हैं। हालांकि भारत में कार्यरत कुछ पुरानी कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र में भी बाजी मार रही हैं। यदि आप भी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको भारत में टॉप 5 हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

यही नहीं मौजूदा समय में कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसका कवर इन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत मिलता है। इसके अलावा देश में जितने बड़े अस्पताल हैं, इन हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए उन अस्पतालों में इलाज की सुविधा भी मिलती है। फिर चाहे इन अस्पतालों में ऑपरेशन करवाना हो, चिकित्सा प्रक्रियाओं के तहत इलाज और दवाओं की खरीद हो। इन सभी पर इंश्योरेंस के तहत कवर मिलता है।

1. एचडीएफसी एर्गो हेल्थ सुरक्षा सिल्वर प्लान

इस प्लान में मातृत्व और गंभीर बीमारी के लिए कवरेज करने का भी विकल्प मिलता है। पॉलिसी की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए की गई है, जिसमें 5 लाख रुपए का कवर 1 साल की पॉलिसी अवधि के साथ मिलता है।

फायदे-

  1. इसके तहत आपको कमरे का किराया, ऑपरेशन थिएटर का खर्च, आईसीयू का खर्च और डॉक्टर से सलाह की फीस पर कवर मिलता है।
  2. 144 दिन तक डे केयर सुविधा मिलती है। साथ ही 60 दिन का प्री हॉस्पिटलाइजेशन खर्च और 90 दिन का पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च का कवर भी मिलता है।
  3. साथ ही आयुष उपचार के लिए भी कवर मिलता है।
  4. प्लान के तहत ऑर्गन डोनर के ट्रीटमेंट पर होने वाला खर्च भी कवर होता है।

Read More – होम लोन देने वाली 5 बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां

3. स्टार हेल्थ फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

अगर आप अपने और अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। इस प्लान को आप 973 रुपए प्रति महीने की दर से खरीद सकते हैं। इन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 5 लाख रुपए का बीमा कवर 1 वर्ष की पॉलिसी अवधि के साथ मिलता है। जिसकी गणना 2 वयस्कों को लेकर की गई है।

फायदे-

  1. इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद कमरे का किराया, बोर्डिंग और नर्सिंग खर्च के अलावा डे केयर प्रक्रियाएं सभी पॉलिसी में कवर होते हैं।
  2. भर्ती होने से 60 दिन पहले तक के प्री- हॉस्पिटलाइजेशन के खर्च और 90 दिन बाद तक के पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन भी पॉलिसी में कवर होते हैं।
  3. पॉलिसी में लिखी गई सीमा तक ऑर्गन डोनर के खर्च भी कवर होते हैं।
  4. साथ ही घर पर लिया जाने वाला डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलिजेशन भी कवर होता है।

3. मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

इस प्लान को आप 917 रुपए प्रति महीने की दर से खरीद सकते हैं। जिसमें प्रीमियम की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए की गई है और साथ ही प्लान में 5 लाख रुपए का कवर 1 साल की पॉलिसी अवधि के लिए है। इस प्लान के तहत आप कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

फायदे-

  • अस्पताल के खर्चों को कवर करने के साथ ही इसमें डे केयर सर्विसेज और सर्जरी भी कवर होती है।
  • इसमें अस्पताल में भर्ती होने के बाद 30 दिन पहले और 60 बाद तक के खर्च कवर होते हैं।
  • ऑर्गन डोनर पर होने वाला खर्च भी पॉलिसी में कवर होता है।

4. एक्टिव हेल्थ एसेंशियल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

833 रुपए प्रति महीने की दर से इस पॉलिसी को आप ले सकते हैं, जिसमें आपको मधुमेह, कॉलेस्ट्रोल, उच्च रक्तचाप समेत अस्थमा और कई बीमारियों का कवर मिलता है। इसमें भी 2 वयस्कों को लेकर गणना करते हुए 5 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर 1 साल की पॉलिसी अवधि के साथ आपको मिल रहा है।

फायदे-

  1. इस प्लान में 30 पहले के हॉस्पिटलाइजेशन के खर्च के अलावा 60 दिन बाद तक के सभी खर्च कवर होते हैं।
  2. पॉलिसी में दी गई शर्तों के अनुसार घर पर लिया जाने वाला डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन कवर भी मिलता है।
  3. इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने के बाद कमरे का किराया, ऑपरेशन थिएटर का खर्च और डॉक्टर की फीस भी कवर होती है। जबकि कई बीमारियों और ऑपरेशन का कवर भी मिलता है।

5. रेलिगेयर केयर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

अगर आप मेडिकल इंश्योरेंस लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। जिसे आप 845 रुपए प्रति महीने की दर से खरीद सकते हैं। इसमें भी आपके प्रीमियम की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए कई गई है। यह प्लान बेसिक और वैल्यू एडेड हेल्थ कवरेज प्रदान करता है।

फायदे

  1. इस प्लान के तहत आपको हॉस्पिटल के कमरे का किराया, नर्सिंग के खर्च, डॉक्टर की फीस और दवाइयों आदि पर कवर मिलता है।
  2. 30 दिन के प्री हॉस्पिटलाइजेशन खर्च के सात 60 दिन का पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च भी कवर होता है।
  3. इसके तहत 170 दिनों तक उन प्रक्रियाओं को कवर किया जाता है, जिनके लिए 24 घंटे से कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

Follow Us on

Recent Posts

  • निजी बैकों और सरकारी बैकों के बीच इन अंतर को जाने
  • आप इस तरह से बिना मोबाइल नंबर के सेट कर सकते हैं UAN पासवर्ड
  • घर बैठे गेमिंग से कमा सकते हैं पैसे, जानिए कैसे?
  • क्या आप जानते हैं कि कैसे बदलते हैं पीएफ का अकाउंट नंबर?
  • निवेशकों को जबरदस्त कमाई करवा सकते हैं ये 2 शेयर
  • क्या आप जानते हैं सेविंग बैंक अकाउंट और करंट अकाउंट में क्या अंतर होता है 
  • 6 ऐसे दमदार शेयर, जिन पर मिल सकता है गारंटी रिटर्न
  • पेटीएम का IPO, जानिए इसमें इनवेस्ट करना होग सकता है कितना फायदेमंद
  • Sapphire Foods IPO : जानिए कंपनी के शेयर पर निवेश के हैं क्या फायदे और नुकसान
  • ये हैं डाकघर की सबसे बढ़ियां बचत योजनाएं, ब्याज दर भी है ज्यादा

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019

Categories

  • Blog
  • Business
  • Business News
  • Finance
  • Invesment
  • Make Money
  • Share Market News
  • Share Market Tips
  • Uncategorized
  • Yojana

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Latest Tipic

Business Business Idea Business Loan Business News FD GDP Gold Rate How To Get Reliance Cement Agency? Insurance Tips Investment Idea ITR फॉर्म Maruti Suzuki PPF अकाउंट Pradhan Mantri Awas Yojana Share Market Share Market News Share Market Tips Suakanya Yojana Top 5 Bank of India Top 5 Business Man What Is Share Market And Benefits Of Share Market World Bank अपना खुद का t-shirt प्रिंटिंग बिजनेस कैसे शुरू करें? अपना खुद का मोबाइल कवर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें ? आधार कार्ड क्या है आधार कार्ड में करेक्शन कैसे करें ? इंश्योरेंस कवर की घोषणा ई चालान स्टेटस कैसे चेक करें और अपने चालान का भुगतान कैसे करें ? एसबीआई नेट बैंकिंग ऑनलाइन आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? गैस एजेंसी लेने की पूरी प्रक्रिया क्या है और इसमें आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे ? जानिए पशु किसानों को कितना मिलेगा लोन ? जिओमार्ट ने किया ऐमजॉन पर सर्जिकल स्ट्राइक दस्तावेजों को स्कैन करें दिव्यांगों के लिए ₹1000 दीनदयाल योजना पशुओं का बीमा पशु क्रेडिट कार्ड योजना क्या है ? पशु क्रेडिट योजना क्या है ? जानिए पूरी जानकारी विस्तार से प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना के लाभ मुफ्त सिलेंडर योजना शेयर बाजार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्थाई पता प्रमाण पत्र
©2022 Ser Buzz | Design: Newspaperly WordPress Theme