Ser Buzz

Business And Share Market

Menu
  • Home
  • Business
  • Invesment
  • Make Money
  • Share Market News
  • Share Market Tips
  • Yojana
Menu
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन क्या है

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन क्या है? बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें? बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के फायदे

Posted on July 17, 2021July 24, 2021 by admin

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन क्या है ?बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें? बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के फायदे – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के बारे में बताएंगे। साथ में हम आपको यह भी बताएंगे बिहार किसान रजिस्ट्रेशन क्या है और बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं बिहार किसान रजिस्ट्रेशन करने के क्या-क्या फायदे हैं? अगर आप यह सभी जानकारियां पाना चाहते हैं और बिहार किसान रजिस्ट्रेशन का लाभ लेना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में आपको बिहार किसान रजिस्ट्रेशन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी गई है।

जैसा की आप सभी को पता है हमारे देश में किसान को अन्नदाता कहा जाता है। देश में किसान को भगवान की संज्ञा भी दी जाती है। वह एक किसान ही है जो अपने खेत में रात दिन एक करता है खून पसीना एक करता है तब हमारी थाली में दो रोटियां आप आती हैं। किसान की वर्तमान हालत क्या है यह किसी से छुपी नहीं है। महंगाई बेरोजगारी इन सभी चीजों ने किसानों के जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है।

किसानों की वर्तमान हालत को सुधारने के लिए और उन्हें कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाएं लागू की जाती हैं। लेकिन दोस्तों यह योजना किसानों तक डायरेक्ट नहीं पहुंच पाती। आमतौर पर यह देखा गया है जितने भी किसान होते हैं वह पढ़े-लिखे नहीं होते जिस वजह से उन्हें योजनाओं के बारे में पता नहीं चल पाता। इस वजह से वह योजना का लाभ नहीं ले पाते। इन सभी समस्याओं को सॉल्व करने के लिए और किसानों तक डायरेक्ट योजना को पहुंचाने के लिए बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना की शुरुआत की गई है।

अगर आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं और आप का मुख्य व्यवसाय कृषि है तो मेरा आपसे अनुरोध है आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं और योजना से जुड़े सभी लाभ जरूर प्राप्त करें।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन क्या है ?

आप में से बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न बार-बार आ रहा होगा कि आखिर बिहार किसान रजिस्ट्रेशन क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं बिहार किसान रजिस्ट्रेशन बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई मुहिम है।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना के द्वारा सरकार सभी किसानों का पंजीकरण बिहार कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट में कराएगी। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सरकारी यह चेक करेगी कि बिहार में कितने किसान हैं और उनकी वास्तविक स्थिति क्या है। इसके बाद किसानों के हित में नई-नई और ढेर सारी योजनाएं जारी की जाएंगी।

जो भी किसान बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के अंदर अपना पंजीकरण कराएंगे वह डायरेक्ट कृषि विभाग के संपर्क में रहेंगे। जैसे ही कोई किसानों से जुड़ी नई योजना आती है या फिर कोई नया अपडेट आता है तुरंत किसानों के पास इसकी सूचना पहुंच जाएगी। इस योजना के द्वारा किसान अपना सीधा संपर्क कृषि मंत्रालय एवं बिहार सरकार के साथ कर सकते हैं।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना का उद्देश्य

बिहार के अंदर कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर सरकार द्वारा किसानों के लिए ढेर सारी योजनाएं लागू की गई हैं किंतु बिचौलियों ने इनका लाभ उठाया है। सरकार का मानना है कि किसानों के हित में ढेर सारी योजनाएं सरकार की तरफ से जारी की जाती हैं पर यह योजना किसानों तक नहीं पहुंच पाती जिससे उन्हें संपूर्ण लाभ नहीं मिल पाता। बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना के द्वारा सरकार डायरेक्ट अपनी बात किसानों के पास पहुंचा सकती है और किसानों की समस्या डायरेक्ट सुन सकती है।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना का उद्देश्य बिहार राज्य के हर किसान नागरिक से सीधा संपर्क करना तथा उन्हें हर संभव मदद करना है।

बिहार डीबीटी कृषि विभाग द्वारा जारी की गई योजनाएं

जब आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन से जुड़ने के लिए डीबीटी कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो वहां पर आपको पहले से जारी की गई ढेर सारी योजनाओं का लाभ तथा अपडेट देखने को मिलेगा। बिहार डीबीटी कृषि विभाग द्वारा जारी की गई योजनाएं नीचे बताई गई है।

  • आवेदन बीज लाइसेंस
  • जैविक खेती अनुदान
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • कृषि यंत्रीकरण योजना
  • डीजल अनुदान
  • सूखाग्रस्त इलाकों के लिए सब्सिडी योजना

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रताएं एवं दस्तावेज

अगर आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे बताई गई योग्यताएं तथा दस्तावेज होने चाहिए।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड

जिन किसानों के पास बिहार राज्य के अंदर लगभग 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है सिर्फ वही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना का लाभ सिर्फ वही ले सकते हैं जो पेशेवर किसान हैं तथा जिनके पास बिहार के स्थाई नागरिकता है।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

आइए अब हम आपको अपने आर्टिकल की सबसे मुख्य जानकारी के बारे में बताते हैं।अगर आपको नहीं पता बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें? तो टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।

जब आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना की ऑफिशियल पेज में इंटर होंगे स्क्रीन पर आपको ढेर सारी ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे।

जब आप स्क्रीन में ऊपर देखेंगे आपको एक आवेदन करें ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

जैसे ही आप आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा।

स्क्रीन पर आपको दो बॉक्स दिखाई दे रहे होंगे। आपको अपना आधार कार्ड नंबर तथा अपना नाम लिखना है। अब आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।

आपने अपनी आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक किया है उस मोबाइल नंबर पर ऑटोमेटिक एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को आपको अगले पेज में दर्ज करना है और वेरीफाई बटन पर क्लिक करना है।

आधार कार्ड वेरीफाई होने के बाद आपके सामने एक फार्म ओपन होगा।  इस फार्म में आपसे कुछ पर्सनल तथा प्रोफेशनल जानकारियां पूछी जाएंगी। आपसे जो भी जानकारियां पूछी जाए वह सभी जानकारियां आपको सावधानीपूर्वक दर्ज करनी है।

अब आपसे कुछ डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। आपसे जो भी डॉक्यूमेंट मांगे जाएं उन्हें स्कैन करके अपलोड कर दें।

बस दोस्तों अब आपको रिव्यू बटन पर क्लिक करना है। आपने जो फॉर्म में जानकारी दी है वह सभी जानकारी में आपको दिखाई दे रही होंगी। यदि कोई जानकारी गलत है तो आप उसे सही कर दें।

अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने फार्म को सबमिट कर देना है। सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इस रजिस्ट्रेशन नंबर को आपको कहीं पर नोट कर लेना है।

निष्कर्ष

इस प्रकार आप ऊपर बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना के साथ जुड़ सकते हैं। यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना क्या है? बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Follow Us on

Recent Posts

  • निजी बैकों और सरकारी बैकों के बीच इन अंतर को जाने
  • आप इस तरह से बिना मोबाइल नंबर के सेट कर सकते हैं UAN पासवर्ड
  • घर बैठे गेमिंग से कमा सकते हैं पैसे, जानिए कैसे?
  • क्या आप जानते हैं कि कैसे बदलते हैं पीएफ का अकाउंट नंबर?
  • निवेशकों को जबरदस्त कमाई करवा सकते हैं ये 2 शेयर
  • क्या आप जानते हैं सेविंग बैंक अकाउंट और करंट अकाउंट में क्या अंतर होता है 
  • 6 ऐसे दमदार शेयर, जिन पर मिल सकता है गारंटी रिटर्न
  • पेटीएम का IPO, जानिए इसमें इनवेस्ट करना होग सकता है कितना फायदेमंद
  • Sapphire Foods IPO : जानिए कंपनी के शेयर पर निवेश के हैं क्या फायदे और नुकसान
  • ये हैं डाकघर की सबसे बढ़ियां बचत योजनाएं, ब्याज दर भी है ज्यादा

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019

Categories

  • Blog
  • Business
  • Business News
  • Finance
  • Invesment
  • Make Money
  • Share Market News
  • Share Market Tips
  • Uncategorized
  • Yojana

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Latest Tipic

Business Business Idea Business Loan Business News FD GDP Gold Rate How To Get Reliance Cement Agency? Insurance Tips Investment Idea ITR फॉर्म Maruti Suzuki PPF अकाउंट Pradhan Mantri Awas Yojana Share Market Share Market News Share Market Tips Suakanya Yojana Top 5 Bank of India Top 5 Business Man What Is Share Market And Benefits Of Share Market World Bank अपना खुद का t-shirt प्रिंटिंग बिजनेस कैसे शुरू करें? अपना खुद का मोबाइल कवर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें ? आधार कार्ड क्या है आधार कार्ड में करेक्शन कैसे करें ? इंश्योरेंस कवर की घोषणा ई चालान स्टेटस कैसे चेक करें और अपने चालान का भुगतान कैसे करें ? एसबीआई नेट बैंकिंग ऑनलाइन आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? गैस एजेंसी लेने की पूरी प्रक्रिया क्या है और इसमें आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे ? जानिए पशु किसानों को कितना मिलेगा लोन ? जिओमार्ट ने किया ऐमजॉन पर सर्जिकल स्ट्राइक दस्तावेजों को स्कैन करें दिव्यांगों के लिए ₹1000 दीनदयाल योजना पशुओं का बीमा पशु क्रेडिट कार्ड योजना क्या है ? पशु क्रेडिट योजना क्या है ? जानिए पूरी जानकारी विस्तार से प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना के लाभ मुफ्त सिलेंडर योजना शेयर बाजार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्थाई पता प्रमाण पत्र
©2023 Ser Buzz | Design: Newspaperly WordPress Theme